You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

शोएब का पासपोर्ट जब्त, एफआईआर दर्ज, शोएब के बच्चे की मां बनने वाली थीं आयशा

E-mail Print PDF
User Rating: / 0
PoorBest 

shoaib_saniaटेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह के लिए हैदराबाद पहुंचे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक मुश्किल में फंस गए हैं. आएशा सिद्दीकी के परिवार की ओर से शोएब के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई थी. इसी के बाद सोमवार को हैदराबाद पुलिस शोएब से पूछताछ करने के लिए सानिया के घर पहुंची. पुलिस ने शोएब ने करीब डेढ घंटे तक पूछताछ की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शोएब ने पूछताछ के दौरान निकाहनामे को फर्जी करार दिया. शोएब ने कहा कि निकाहनामे पर उनके दस्तखत नहीं है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ आईपीसी की बजाए सीआरपीसी के तहत की गयी क्योंकि शोएब ने निकाह पाकिस्तान में फोन के जरिए किया था. एसीपी रवींद्र रेड्डी की अगुवाई पुलिस ने शोएब से पूछताछ की. इस दौरान सानिया के पिता के वकील भी मौजूद थे. उधर ज्ञात सूत्रों से यह पता चला है कि शोएब की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली आयशा सिद्दीकी ने जो एफआईआर दर्ज किया है उसमें उन्होंने शोएब की शादी रोकने की मांग की है. शोएब से पूछताछ के बाद अब गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. इसी के चलते सानिया मिर्जा का परिवार शोएब की अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में लग गया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शोएब के हैदाराबद छोडने पर रोक लगा दी है. पुलिस ने शोएब का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. शोएब ने कहा है कि वो इस मामले में पुलिस से पूरा सहयोग कर रहे हैं और वो 15 अप्रैल तक सानिया से निकाह के लिए हैदराबाद में ही है, इसके बावजूद उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है, लिहाजा इसकी शिकायत वो पाकिस्तान हाई कमीशन से करेंगे

पुलिस से पूछताछ के बाद पाक क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा एक साथ मीडिया के सामने आए. मीडिया से मुखातिब शोएब ने कहा कि मैं यहां शादी के लिए आया हूं. फिलहाल मैं भारत छोड़कर नहीं जाउंगा. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को पूरा सहयोग दिया और आगे भी देते रहेंगे. मैं यहां के कानून का पूरा सहयोग दूंगा और इस मामले के खत्म होने तक भारत छोड़ कर नहीं जाएंगे. सानिया ने कहा कि शादी 15 अप्रैल को ही होगी. क्या शोएब ने आयशा सिद्दीकी के विषय में कभी बताया था तो उन्होंने कहा कि हां शोएब ने उन्हें इस बारे में बताया था. मुझे सारी सच्चाई का पता है. सानिया ने कहा कि हमारा परिवार एक सम्मानित परिवार है और उन्होंने मीडिया से गुजारिश की इस मामले को कोर्ट के ऊपर छोड़ दें और बिना पूरी सच्चाई जाने कोई हेडलाइन ना बनाएं. शोएब ने मीडिया के मार्फत यह सवाल पूछा कि माहा या आयशा कैमरे के सामने क्यूं नहीं आती हैं. मैं भी चाहता हूं उन्हें देखना.

आयशा सिद्दीकी के परिजनों ने कहा है कि शोएब और आयशा दोनों पति-पत्नी के रूप में रहे थे, उनकी बेटी की सिर्फ शादी ही नहीं हुई थी बल्कि वह मां भी बनने वाली थी लेकिन उसका गर्भपात हो गया था। आयशा के एक पारिवारिक दोस्त शम्स बाबर ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, ""आयशा गर्भवती थीं और उनका गर्भपात हो गया था। शोएब भी यह बात जानते थे लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। मैं शोएब को चेता रहा हूं कि वह मामले को आगे बढ़ाकर और संगीन न बनाएं। उन्हें इसे स्वीकार करना चाहिए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के साथ आयशा को तलाक देना चाहिए"" । बाबर ने कहा कि इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आयशा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है।


 


Kids Zone

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl