You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

सानिया अब देश के लिए नहीं खेल सकतीः बाल ठाकरे

E-mail Print PDF
User Rating: / 0
PoorBest 
Bal-Thackerayसानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी को लेकर जो विवाद का सिलसिला शुरू हुआ है वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अब इस मसले में शिवसेना भी कूद पड़ी है. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने भी अब सानिया पर निशाना साध दिया है.

सानिया पाकिस्तान के शोएब मलिक से शादी करने वाली हैं और शादी के बाद भी भारत के लिए खेलना चाहती हैं. यह बात शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे के गले के नीचे नहीं उतर रही.

शुक्रवार को अपने पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे ने लिखा है- ‘शादी हो कर पाकिस्तानी ससुराल जाने के बाद, सानिया मिर्ज़ा हिंदुस्तान की ओर से कैसे खेल सकती है. यह देश, यहां के काएदे तमाशा है क्या?

शादी करके पाकिस्तान जाने के बाद सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तानी नागरिक हो जाएगी. सानिया मिर्ज़ा को ये देश क्या टेनिस का बॉल लगता है क्या? जब चाहा, जहां चाहा अपने रैकेट से खेल लिया.’

शिवसेना ने शोएब मलिक को भी आड़े हाथों लिया हैं. जाहिर है संपादकीय में शोएब मलिक के खिलाफ भी आग उगली गई है. सामना मे शोएब के विषय में लिखा है- ‘सानिया मिर्ज़ा का शोएब मलिक से निकाह होनेवाला है और वो खुद भी धोखेबाज़ है. ऐसा हम नहीं कहते शोएब की पहली पत्नी आइशा और उसके पिता ने सबूतों के साथ कहा है.

उनका अब भी वैवाहिक जीवन चल रहा है और सानिया मिर्ज़ा के प्यार में पड़ते ही शोएब ने पहली पत्नी को दगा दे दिया और इससे उसकी पहली पत्नी बर्बाद ही हो गई.’

सामना के इस संपादकीय में लिखा है कि हिंदुस्तान की लड़कियों को फंसा कर निकाह करने का धंधा बहुत सालों से चल रहा है. शिवसेना ने सानिया के खेल को लेकर सवाल उठाए हैं.

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि शादी के बाद सानिया मिर्ज़ा पाकिस्तानी हो जाएंगी, ऐसे में वे भारत की नुमाइंदगी भला कैसे कर सकती हैं. राउत ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए



 


Kids Zone

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl