बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु पिछले आठ साल से एक साथ रह रहे हैं और तब से ही मीडिया उनकी शादी के कयास लगा रहा है। ऎसा लगता है कि उनके प्रशंसकों को इस शुभ मुहूर्त के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा क्योंकि दोनों के ही इरादे अभी शादी के बंधन में बंधने के नहीं है। वैसे बिपाशा कहती है कि शादी पर उनका पूरा विश्वास है लेकिन जॉन के साथ उनके रिश्ते मे इतना पूरापन है कि शादी की जरूरत ही महसूस नहीं होती। उन्होंने कहा, ऎसी कोई योजना और ऎसा कोई दवाब नहीं है और वास्तव में हम शादी की जरूरत को फिलहाल महसूस भी नहीं करते। बिपाशा ने बताया, हमें शादी पर भरोसा है। अपने संबंध के पहले साल से ही हमारी नीयत साफ है। जब चीजें होनी होती हैं तो होती हैं और मैं सोचती हूं कि अभी समय नहीं आया है। जॉन और बिपाशा ने 2002 से डेटिंग शुरू की थी और तब से आज तक उन्होंने काफी उतार-चढाव देखे हैं।
| Next > |
|---|







