You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

क्यों बनाई एकता ने ‘लव, सेक्स और धोखा’

E-mail Print PDF
User Rating: / 0
PoorBest 

EktaKapoorनिर्माता एकता कपूर का कहना है कि दिवाकर बनर्जी के साथ उन्होंने ‘लव, सेक्स और धोखा’ बनाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इस फिल्म की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। चौंकने की वजह इसे सेक्स पर आधारित होना नही बल्कि सच्चाई पर आधारित होना है। एकता ने बताया, ‘‘एलएसडी दूसरी भारतीय फिल्मों से अलग है। यह ऐसी फिल्म है जिसे देखने के दौरान आप बार-बार चौंक उठेंगे।’’ सास-बहू की कहानियों से भारतीय टेलिविजन की दिशा बदल देने वाली 34 साल की एकता कपूर ने कहा कि यह ऐसी फिल्म है जिस पर हम विश्वास करते हैं। यह कोई फार्मूला फिल्म नहीं है। यह हैंडीकैम से शूट की गई है और इसकी पटकथा ईमानदारी से लिखी गई है। एकता स्वीकार करती हैं कि निर्देशक ने इस फिल्म से बहुत बड़ा रिस्क लिया है। निर्देशक दिवाकर बनर्जी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘खोसला का घोसला’ और ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्में बनाई हैं।


 


Kids Zone

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl