बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन पिछले साल केवल एक ही फिल्म हॉलीवुड की पिंक पेंथर में नजर आई थीं, लेकिन इस साल उनकी चार फिल्में प्रदर्शित होनी है। इनमें दक्षिण की दो फिल्में रावण और इंधिरन के साथ बॉलीवुड की एक्शन रीप्ले और गुजारिश है। इस तरह इस साल ऎश्वर्या पर करीब 300 करोड रूपये लगे हुए है। द्विभाषी विज्ञान-फंतासी फिल्म इंधिरन में ऎश के साथ दक्षिण के अभिनेता रजनीकांत ने अभिनय किया है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म 125 करोड रूपये के बजट में बनी है। जून में प्रदर्शित होने जा रही फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म रावण करीब 45 करोड रूपये में बनी है। विपुल शाह की एक्शन रीप्ले में करीब 60 करोड का बजट रहा और यदि खबरों पर विश्वास किया जाए तो संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म गुजारिश के निर्माण में करीब 80 करोड का खर्च आने की संभावना है। भंसाली की इस फिल्म के लिए इनदिनों ऎश्वर्या मुंबई में रितिक रोशन के साथ शूटिंग कर रही है। ऎश्वर्या पिछले एक साल से इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है और यहां तक कि व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड रही है।
| < Prev | Next > |
|---|







