You are here:

Chhattisgarh, India, jobs, government, latest news, society, culture, economy, free classified, Raipur, Bhilai, Durg, Bilaspur

शारीरिक संबंध के बाद की नज़दीकियों से रिश्ते की मजबूती

E-mail Print PDF
User Rating: / 14
PoorBest 

quality_timeएक पल के लिए सोचिए की अक्‍सर आप और आपके साथी शारीरिक संबंध बनाने के बाद क्‍या करते हैं. ज्‍यादातर संभावना इस बात की है कि आप सो जाते होंगे. हो सकता है कि आप कुछ खाकर या फिर टीवी देखकर उन हसीन लम्‍हों को बेज़ाया कर देते होंगे. लेकिन क्‍या आपको पता है कि एक-दूसरे के और करीब आने के लिए शारीरिक संबंध के बाद के कुछ घंटे बेहद खास होते हैं. यही वो सही समय है जब आपका बॉन्‍ड और ज्‍यादा मजबूत हो सकता है.

'अंतरंग संबंध बनाने के बाद जो हॉर्मोन बनते हैं उनसे आपको एक-दूसरे के नजदीक आने में मदद मिलती है. 'इस स्थिति का फायदा उठाएं और कुछ ऐसा करें कि लंबे समय तक इस अहसास को आप महसूस कर सकें.' लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप गंभीर बातचीत करें या फिर एक-दूसरे को टकटकी लगाकर देखते रहें. छोटी-छोटी कोशिशें बड़े-बड़े फायदों में बदल सकती हैं. तो फिर अब आप सोच क्‍या रहे हैं, आज ही आजमाएं ये टिप्‍स-

1. शारीरिक संबंध के बाद साथ बैठकर खाना खाएं. एक-दूसरे को अपने हाथों से खिलाएं. इससे कामोत्‍तेजना बनी रहती है और शारीरिक संबंध के दौरान आपके शरीर में जो एंटीऑक्‍सीडेंट्स बनते उससे रक्‍त प्रवाह भी बढ़ जाता है. साथ ही आपको रिलेक्‍स होने में मदद मिलती है.

2. शारीरिक संबंध के बाद साथ में स्‍नान करें. इस दौरान एक-दूसरे को मसाज देकर स्‍नान को आप और अपग्रेड कर सकते हैं. दरअसल, जब आप एक-दूसरे को छूते हैं तो ऑक्‍सीटॉक्सिन और प्रोलैक्टिन नाम के हॉर्मोन्‍स बनते हैं. इन दोनों हॉर्मोन्‍स को बॉन्डिंग हॉर्मोन्‍स भी कहा जाता है. ऐसे में मसाज देने से आप एक-दूसरे के और करीब आ सकते हैं.

3. शारीरिक संबंध के बाद एक-दूसरे की ओर पीठ करके कर ना लेटें. इस छोटी सी पहल से आप अपने साथी के और करीब आ जाएंगे.

4. शारीरिक संबंध से पहले भी और शारीरिक संबंध के कुछ घंटों बाद तक अपने आपको दूसरे कामों में व्‍यस्‍त ना रखें. यही वो समय है जब आप अपने पार्टनर को क्‍वालिटी टाइम देते हैं. हर उस चीज को बंद कर दें, जिसमें बटन लगा हो. उदाहरण के लिए मोबाइल फोन, लैपटॉप और टीवी. सबकुछ भूलकर एक-दूसरे में खो जाएं.

5. शारीरिक संबंध के बाद अपने आईपॉड में रोमांटिक गाने चलाएं. उन गानों को सुनें, जिनसे साथ में बिताएं पुराने लम्‍हें फिर से ताजा हो सकें. ऐसा करने से बिना बोले ही आप एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे. शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रोजेस्‍टरोन नाम का हार्मोन बनता है, जिससे से तनाव दूर करने में मदद मिलती है.


 


Kids Zone

Siddhartha Communication

Chhattisgarh, advertiser, cg jobs, govt, news, coching, hospital, tourism, raipur, bilaspur, durg, bhilai, mahasamund, bastar, yellow pages, marriage, girl